Atola

From Jatland Wiki
(Redirected from Atawala)
Jump to navigation Jump to search

Atola or Ataula or Atawala or Tyola(अटोला/ अटावला/ ट्योला) is a village in Panipat district in Haryana.

Location

It is situated 9 km south of Matlauda and about 14 km east of Safidon. This village falls under Israna tahsil.

Jat Gotras

History

Deshwal Gotra ka Itihas.jpg

कप्तान सिंह देशवाल लिखते हैं - चौ. कर्णसिंह व ईश्वरसिंह देशवाल ने गाँव के बारे में बताया कि यह गाँव गांगोली से आकर आबाद हुआ। चान्दसमन्द से चलकर कुछ समय गांगोली में रहे। नई जगह की तलाश में ये महापुरुष पहले जंगल सती-आळा में आये थे। यहाँ पर ये परिवार लगभग 200 वर्ष तक रहे। जनश्रुति के अनुसार इस जगह पर शेर ने एक आदमी (बाणियां) को मार दिया और उसकी पत्नी यहीं अपने पति के साथ सती हो गई। अतः इस स्थान का नाम सती-आळा पड़ा। इस खेड़े पर मुस्लिम लोग कई बार झगड़ा करने के लिए आते और चोरी आदि करते, अतः यहाँ पर मुसलमानों का दबाव था। इस कारण यह खेड़ा छोड़कर देशवाल परिवार कुछ दूरी पर पुराने खेड़े पर आ बसे। यहाँ पर लगभग 250 वर्ष रहे। इस खेड़े पर भी मुसलमानों का दबाव व डर बना रहा। इसके बाद में चौ. ऐदल देशवाल और हव्दू राम देशवाल टेवा खेड़े पर आ गये। यहाँ पर लगभग सन्1650 में आकर अपना गाँव बसाया। अतः टेवा खेड़े से इस गाँव का नाम ट्योला (अटावला) पड़ गया। इस गाँव के देशवाल गांगोली (चान्दसमंद खेड़ा) से लगभग सन् 1205 के आसपास आये थे।

विशेषताएं -

  1. यह गाँव पानीपत से नौलथा रोड पर 13 किलोमीटर से पश्चिम दिशा में 13 किलोमीटर पर आबाद है।
  2. गाँव मतलोडा से गोहाना रोड पर 9 किलोमीटर पर आबाद है।
  3. इस गाँव का क्षेत्रफल 17000 बीघा जमीन है।
  4. इसमें दो पान्ने - ऐदल पान्ना और हट्ठूपान्ना हैं।
  5. एक कुआँ और एक तालाब कुरचन्द वाला जो आज भी है, जो पुराने खेड़े की पहचान हैं।
  6. ट्योला से सती-आळा 3 किलोमीटर उत्तर दिशा में है। यह लोगों की आस्था का केन्द्र है। पुराना खेड़ा 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा में है।
  7. गाँव बसने से पहले यहाँ पर एक कुआँ और बुर्ज (स्तूप) था। गाँव में विभिन्न पदों पर उच्च अधिकारी हुए हैं। वर्तमान में चौ० सुरजीत सिंह देशवाल ए.डी.जी.पी. हरयाणा पुलिस में उच्च अधिकारी हैं। इस पद पर ये अपनी मेहनत, अनुशासन और अपनी अच्छी कार्यशैली के कारण इस रैंक (पद) तक पहुंचे हैं। यह सत्यवादी और न्यायप्रिय, हरयाणा पुलिस के मुख्य अधिकारी हैं।[2]

Notable persons

Population

The Ataula village has population of 5233 of which 2816 are males while 2417 are females as per Population Census 2011.[3]

External links

References


Back to Jat Villages