Bijagarh

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Bijagarh (बीजागढ़) is site of a fort in Khargone district of Madhya Pradesh. It was the capital of former Nimar state.

Origin

Variants

  • Bijagarh (बीजागढ़), म.प्र., (AS, p.634)

History

बीजागढ़

बीजागढ़, म.प्र., (AS, p.634) पूर्व मध्यकालीन इमारतों के अवशेषों के लिए यह स्थान उल्लेखनीय है. [1]

बीजागढ़ - प्राचीन निमार प्रदेश की राजधानी थी।[2]

बीजागढ़ महादेव

तहसील मुख्यालय से 25 किमी सतपुड़ा पर्वत के बीच बीजागढ़ स्थित महादेवजी का मंदिर है यहां मौजूद शिलालेख व ताम्रपत्र के आधार पर यह मंदिर 200 साल से ज्यादा पुराना है। महाशिवरात्रि पर यहां पांच दिनी मेला लगता है। महाशिवरात्रि पर्व पर बीजागढ़ स्थित भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

प्रचलन में थी बीजागढ़ सरकार: होल्कर स्टेट के तहत निमाड़ क्षेत्र में बीजागढ़ सरकार द्वारा व्यवस्थाओं को देखा जाता था। जिला मुख्यालय पर बने पांच से ज्यादा किलों में से दो किले आज भी हैं। बाकी किले पूर्णरूप से ध्वस्त हो चुके हैं।

1857 में लगती थी कचहरी: बीजागढ़ से ही समूचे निमाड़ क्षेत्र का संचालन होता था। उस समय यहां कचहरी लगती थी। बाद में उसे बरूड़ स्थानांतरित किया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय खरगोन में संचालित हुई। महंत मुन्ना बाबा के अनुसार 1857 तक बीजागढ़ सरकार संचालित होती थी। पिछले 125 सालों से यहां एक दिनी मेला महाशिवरात्रि पर्व पर लगता था, धीरे-धीरे पिछले 10 साल से पांच दिनी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

बीजागढ़ महादेव मंदिर के अलावा सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच यहां सात तालाब स्थित हैं, जो सेलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बीजागढ़ सरकार के समय यहां किला हुआ करता था, लेकिन इस पुरातात्विक धरोहर को सहेजने के लिए शासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किए गए। इससे किला खंडहर में तब्दील हो गया।

संदर्भ दैनिक भास्कर, खरगोन, 24.2.2017

External links

References