Darshan Singh Lalli

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Darshan Singh Lalli

Darshan Singh Lalli (Major) (09.08.1925 - 21.09.1965) became martyr on 21.09.1965 during Indo-Pak war 1965. He was from Jalandhar district in Punjab.

मेजर दर्शन सिंह लल्ली

मेजर दर्शन सिंह लल्ली

09-08-1925 - 21-09-1965

वीर चक्र (मरणोपरांत)

यूनिट - 6 डोगरा रेजिमेंट

ऑपरेशन रिडिल

भारत पाक युद्ध 1965

मेजर दर्शन सिंह लल्ली का जन्म 9 अगस्त 1925 को पंजाब के जालंधर जिले में सरदार खेम सिंह के घर हुआ था। 15 मई 1950 को वह भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में शामिल हुए थे। 1 अक्टूबर 1964 को उन्हें 6 डोगरा बटालियन में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 1965 में जब युद्ध के बादल उमड़ रहे थे, तो अप्रैल 1965 में 6 डोगरा को 68 इंफेंट्री ब्रिगेड के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया था।

20/21 सितंबर 1965 की रात हाजीपीर के गिटियन क्षेत्र में एक स्थान पर कब्जे के लिए योजनानुसार मेजर लल्ली अपने जवानों के साथ आगे बढ़े। जब उनके सैनिक लक्ष्य से 200 गज की दूरी पर थे, तभी दुश्मन ने उनपर भारी गोलाबारी की तथा उसने वहां एक बारूदी सुरंग भी बिछा रखी थी। जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ, फिर भी कंपनी ने हमला जारी रखा। लगभग सारी रात निकट से लड़ाई होती रही। दुश्मन की भारी गोलाबारी और अपनी कंपनी के जवान हताहत होने के उपरांत भी मेजर लल्ली ने वीरतापूर्वक नेतृत्व करते हुए लक्ष्य पर कब्जा कर लिया।

तत्पश्चात उन्होंने दुश्मन के जवाबी हमले को विफल करने के लिए अपनी स्थिति को पुनर्गठित किया। दुश्मन ने लगभग 250 जवानों के साथ तोपखाने और मीडियम मशीनगनों के समर्थन से भारी जबाबी हमला किया। मेजर लल्ली ने अपनी नेतृत्व क्षमता और मात्र 60 जवानों के साथ दुश्मन के हमले का सामना किया। उन्होंने एक-एक बंकर में जा कर जवानों को प्रोत्साहित किया और दुश्मन के हमले को विफल कर दिया। जवाबी हमले के बाद जब वह अपनी रक्षा स्थिति को पुनर्गठित कर रहे थे, तभी उन्हें दुश्मन की मीडियम मशीनगन का घातक फायर लगा और वह वीरगति को प्राप्त हुए।

मेजर दर्शन सिंह लल्ली एक प्रतिबद्ध सैनिक और एक कठोर अधिकारी थे, जिन्होंने अपने सैनिकों का आगे होकर नेतृत्व किया और कर्तव्य की पालना में अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। जय हिंद !! जय जवान !!

शहीद को सम्मान

उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

गैलरी

स्रोत

External links

References


Back to The Martyrs