Gajendra Singh Arya (Solanki)

From Jatland Wiki
श्री गजेन्द्र सिंह आर्य जलालपुर (खैलिया मखैना) डिबाई जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

Gajendra Singh Arya (Solanki) गजेन्द्र सिंह आर्य - गांव जलालपुर (खैलियां मखैना) तहसील डिबाई जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, भारत । प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त उपरान्त आप आर्य समाज की गतिविधियों में विशेष रुचि के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

जीवन परिचय

श्री गजेन्द्र सिंह आर्य का जन्म श्री फतेह सिंह और श्रीमति चमेली देवी की कोख से महाशिवरात्रि के दिन संवत 2009(सन 1953) को हुआ था। आप जाट जाति से सोलंकी गोत्र के परिवार से हैं। आपके प्रपितामह गांव वनचारी जिला पलवल हरियाणा से आए थे। आप 6 भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। प्राथमिक शिक्षा गांव राजौर से हुई थी उसके बाद की शिक्षा एल डी ए वी इंटर कॉलेज अनूपशहर से हुई। इसके बाद सन 1985 में आप ब्रज क्षेत्र में सेवा के लिए गए जहां आपने अध्यापन का कार्य किया। प्रारम्भ से ही आर्य समाज की गतिविधियों में आपकी विशेष रुचि रही जिससे गणमान्य व्यक्तियों का सानिध्य आपको प्राप्त होता रहा। प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त उपरान्त भी आप आर्य समाज की गतिविधियों में विशेष रुचि के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

लेखन

समय समय पर तत्कालीन विषयों पर आपने अपनी आवाज बुलंद की है। कुछ लेख निचे दिए गए हैं

गैलरी

References