Lalitapatana

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Map of Nepal

Lalitapatana (ललितपाटन) , today called Patan, was an ancient city of Nepal settled near present Kathmandu. When Ashoka visited Nepal around 250 BC, he founded a new city named Lalitapatana at the site of Manjupatana, the old capital of Nepal. It is also known as Lalitapura. It is located about 4 km south-east of Kathmandu.

Variants

History

Lalitapattana or Lalitapura, today called Patan, is probably the earliest settlement that lay south of Bagmati River where four peripheral Ashokan stupas demarcated the outer limits of a trading centre (today the Patan or Mangal Darbar) surrounded by villages that eventually coalesced as urban neighborhoods. [1]

ललितपाटन, नेपाल

विजयेन्द्र कुमार माथुर[2] ने लेख किया है ...ललितपाटन (AS, p.813) नेपाल स्थित ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। मौर्य सम्राट अशोक ने अपनी नेपाल यात्रा के समय (250 ई. पू.) इस नगर को नेपाल की प्राचीन राजधानी 'मंजुपाटन' के स्थान पर बसाया था। यह नगर आज भी काठमांडू से 2.5 मील की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है। इस स्थान को 'ललितपुर' भी कहा जाता है। ललितपाटन में अशोक ने पांच बड़े स्तूप बनवाये थे। एक नगर के मध्य में और अन्य नगर के परकोटे के बाहर चारों कोनों पर। ये स्तूप अब भी विद्यमान हैं। उत्तरी कोण में स्थित स्तूप को स्थानीय बोली में 'जिंपीतौडु' कहा जाता है। (दे. सिलवेन लेवी-‘लै नेपाल’ (फ्रेंच), जिन्द 1, पृ. 263,331) नेपाल यात्रा के समय अशोक की पुत्री 'चारुमती' ने अपने पति के नाम पर नेपाल में 'देवपाटन' नामक नगर बसाया था।

देवपाटन

विजयेन्द्र कुमार माथुर[3] ने लेख किया है ...देवपाटन (AS, p.448) भारत के पड़ोसी देश नेपाल में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। इस नगर की स्थापना मौर्य सम्राट अशोक की पुत्री चारुमती ने अपने पिता के साथ नेपाल की यात्रा के अवसर पर (250 ई. पू. के लगभग) की थी। उसने अपने पति देवपाल क्षत्रिय की स्मृति में ही इस नगर का नाम 'देवपाटन' रखा था। (दे. ललितपाटन, मंजुपाटन)

मंजूपाटन, नेपाल

मंजूपाटन, नेपाल, (AS, p.684):मौर्य सम्राट अशोक की नेपाल यात्रा (लगभग 250 ई. पूर्व से) पूर्व वर्तमान काठमांडू के निकट बसा हुआ एक नगर जहाँ नेपाल की तत्कालीन राजधानी थी. अशोक ने इस नगर के स्थान पर देव पाटन या ललित पाटन नामक एक नगर बसाया था. यह काठमांडू से अढाई मील दक्षिण की ओर है (देखें ललितपाटन, देवपाटन).[4]

External links

References