Naib Singh Gill

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Naib Singh Gill

Naib Singh Gill (Naik) (22.12.1939 - 03.12.1971), Vira Chakra (Posthumous), became martyr on 03.12.1971 in Operation Cactus Lily during Indo-Pak War-1971 in western sector. Unit: 6 Sikh Regiment. He was from village Mallewala in tahsil and district Faridkot of Punjab.

नायक नायब सिंह गिल

नायक नायब सिंह गिल

22-12-1939 - 03-12-1971

वीर चक्र (मरणोपरांत)

यूनिट - 6 सिख रेजिमेंट 

पश्चिम मोर्चे का युद्ध

ऑपरेशन कैक्टस लिली 

भारत-पाक युद्ध 1971

नायब सिंह गिल का जन्म ब्रिटिश भारत में 22 दिसंबर 1939 को संयुक्त पंजाब प्रांत में फरीदकोट जिले के मल्लेवाला गांव में सूबेदार सुखमंदर सिंह गिल एवं श्रीमती हरनाम कौर के परिवार में हुआ था। 22 दिसंबर 1960 को रंगरूट के रूप में वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 6 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था‌।

1971 के भारत-पाकिस्थान युद्ध में 6 सिख बटालियन को जम्मू-कश्मीर के अत्यंत संवेदनशील पुंछ सेक्टर में तैनात किया गया था। 3/4 दिसंबर 1971 की रात्रि को शत्रु ने नायक नायब सिंह की चौकी पर संख्याबल में भीषण आक्रमण किया। नायक नायब सिंह ने अपने सैनिकों को उत्साहित किया और उनके फायर को निर्देशित किया।

जब उनका स्वयं का गोला-बारूद समाप्त हो गया, तो उन्होंने आमने-सामने का युद्ध का आधार लिया और संगीन से एक शत्रु सैनिक को मार गिराया। भीषण मुठभेड़ में वह घातक रूप से घायल हुए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।

इस कार्रवाई में नायक नायब सिंह ने उच्च कोटि के साहस व दृढ़ निश्चय का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

चित्र गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs