Nihal Singh Godara

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Shahid Nihal Singh Godara

Nihal Singh Godara became martyr in Kargil War on 1.11.1999. He was from Kheri, Sirsa, Haryana. Unit: 21st Battalion BSF.

जीवन परिचय

Shahid Nihal Singh Godara

संवाद सूत्र, नाथूसरी चौपटा : गाव खेड़ी में लगी कारगिल शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा में लगी गन को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया जिससे शहीद के परिजनों में रोष है। बता दें कि 21वीं बटालियन बीएसएफ के जवान शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा उनकी धर्मपत्‍‌नी रेशमा गोदारा ने लगाई थी। इस पर करीब 2 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी और 11 नवंबर 2003 को बीएसएफ के असिस्टेट कमांडेट आफिसर राम अवतार सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया था। रेशमा गोदारा मौजूदा समय में सिरसा रहती है।

बता दें कि बुधवार को ही रेशमा गोदारा ने अपने शहीद पति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए थे। रेशमा गोदारा ने बताया कि उनके शहीद पति की प्रतिमा में लगी गन को किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया है।

बेटे को भी सेना में भर्ती करवाने की ठानी - रेशमा गोदारा ने बताया कि उसका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मैं अपने बेटे को भी देश सेवा के लिए सेना में भर्ती करवाना चाहती हूं ताकि परिवार में देश सेवा का जज्बा बरकरार रहे।

Ref - jagran, Fri, 13 Nov 2015

प्रतिमा से छेड़छाड़, तोड़ी गन

सिरसा: जिला के गांव खेड़ी के शहीद हुए निहाल सिंह की प्रतिमा पर लगी गन को शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई है। निहाल सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। निहाल सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने के बाद शहीद के परिजनों में रोष है।

21वीं बटालियन बी.एस.एफ. के जवान रहे शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा उनकी पत्नी रेशमा गोदारा ने लगाई थी। प्रतिमा पर करीब 2 लाख रुपए का खर्च हुआ था, जिसका अनावरण 2003 में बी.एस.एफ. के असिस्टैंट कमांडैंट ऑफिसर राम अवतार सिंह ने किया था।

मालूम हो कि निहाल सिंह गोदारा 1 नवम्बर, 1999 को कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद की पत्नी रेशमा गोदारा ने कहा कि शहीद निहाल सिंह की प्रतिमा के साथ लगी गन को किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया है।

इस घटना से उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने जिला प्रशासन से निहाल सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि 2 दिन पूर्व शहीद निहाल सिंह की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों तथा ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया था। यह घटना इसके बाद की है।

Ref - punjabkesari, Saturday, November 14, 2015

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ


Back to The Martyrs