Vijay Singh Kundu

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Vijay Singh Kundu

Vijay Singh Kundu (Lance Naik) is a Martyr of Kargil War from Haryana. He was from village Sundarpura district Rohtak, Haryana. He became martyr on 06 July 1999 during Operation Vijay in Kargil War. Unit-17 Jat Regiment.

लांस नायक विजय सिंह कुंडू का परिचय

लांस नायक विजय सिंह कुंडू

Mention - in - Dispatches

17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध.1999

गांव सुंदरपुर, रोहतक, हरियाणा

ऑपरेशन. विजय में 05 जुलाई 1999 को व्हेलबेक पर कब्जे की लड़ाई में नायक बलवान सिंह के बलिदान हो गए। इसके बाद पाकिस्तानियों द्वारा की जा रही भारी गोलाबारी के बीच इनके शव को लाने के लिए लांस नायक कृष्णलाल स्वेच्छा से आगे आए, कृष्णलाल भी भीषण गोलाबारी में वीरगति को प्राप्त हुए। इसके बाद लांस नायक विजय सिंह को इन दोनों के शवों को लाने के लिए आगे आए। लांस नायक विजय सिंह इनके शवों तक पहुंच भी गए थे। तभी दुश्मन तोपखाने के गोले बरसने लगते हैं, उनमें से एक गोला लगभग सीधे लांस नायक विजय सिंह पर गिरता है और वह भी वहीं बलिदान जाते हैं।

ये तीनों बलिदानी सैनिक रोहतक जिले के थे व इनके गांव पास पास ही थे व तीनों में मित्रता थी। नायक बलवान सिंह जिंदरान कलां गांव, लांस नायक कृष्णलाल टिटोली गांव व लांस नायक विजय सिंह कुंडू सुंदरपुर गांव के थे। ये तीनों आपस में घनिष्ट मित्र थे, तीनों सेना में एक ही रेजिमेंट में भर्ती हुए, एक ही मोर्चे पर एक ही स्थान पर एक ही समय वीरगति को प्राप्त हुए और तीनों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे हुए एक ही दिन उनके गांवों में पहुंचे।

लांस नायक विजय सिंह कुंडू के बलिदान को देश युगों युगों तक याद रखेगा।

जय हिंद !! जय जवान!!

शहीद को सम्मान

बाहरी कड़ियाँ

गैलरी

स्रोत

संदर्भ



Back to The Martyrs