Vikramapur

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Vikramapur (विक्रमपुर) was an important historical place and Buddhist centre in in the present-day Munshiganj District Bangladesh during medieval times. Another city of this name was in Cambodia.

Origin

Variants

History

विक्रमपुर

1. विक्रमपुर (AS, p.849): बांग्लादेश का एक ऐतिहासिक स्थान था। यह मध्य काल में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। मध्य काल के समय यहाँ के बौद्ध विहारों तथा विद्यालयों की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी। 11वीं शती ई. के राजा भोजवर्मदेव का एक महत्वपूर्ण ताप्रपट्ट लेख मिला है, जो विक्रमपुर से प्रचलित किया गया था। उस समय यहाँ भोजवर्मदेव का शिविर था। प्राप्त अभिलेख से तत्कालीन शासन व्यवस्था के विषय में पर्याप्त जानकारी प्राप्त होती है। निम्न अधिकारियों का उल्लेख इस अभिलेख में है- राजामात्य, पुरोहित, पीठिकावित्त, महाधर्माध्यक्ष, महासंधिविग्रहक, अंतरंगवृहदुपरिक, महाक्षिपटलिक, महाप्रतिहार, महाभोगिक, महाव्यूहपति, महापीलुपति (=हस्तिसेनाध्यक्ष), महागणस्थ, दोस्साधिक, चैरोद्धरणिक, गुल्मिक, दंडपाशिक, दंडनायक, विषयपति, आदि. [1]

2. विक्रमपुर (AS, p.850): कंबोडिया, प्राचीन कंबुज का एक भारतीय औपनिवेशिक नगर. कंबुज में हिंदू नरेशों ने प्राय: तेरह सौ वर्ष तक राज्य किया था.

External links

References