Ambu

From Jatland Wiki
Revision as of 15:17, 21 February 2019 by Lrburdak (talk | contribs) (→‎अम्बुतीर्थ)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Ambu (अंबु) is a historical place in Shimoga district of Karnataka.

Origin

Variants

History

अम्बु

विजयेन्द्र कुमार माथुर[1] ने लेख किया है ...अम्बु (AS, p.7) कर्नाटक राज्य के शिमोगा ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। अम्बु शरावती नदी से उद्भूत हुई है। किंवदंती है कि यहां श्रीरामचन्द्र के बाण मारने से शरावती प्रकट हुई थी। अम्बु की तीर्थ के रूप में मान्यता है।

अम्बुतीर्थ

अम्बुतीर्थ शिरावती नदी के उद्गमस्थल को कहते हैं जो कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में तीर्थहाल्ली तालुक में स्थित है। विरूर-तालगुप्प लाइन पर शिमोगा स्टेशन है। यहाँ से यह स्थान 45 मील है। यहां आने के लिए समय-समय पर बसें चलती हैं। योगशाला के नाम से एक धर्मशाला है। अभिषेक सरोवर है। इससे बहती हुई नदी जोगकूप नामक स्थान पर गिरती है।[2]

जोगप्रपात– इसे जरसोपा या जोगकाल कहते हैं। विश्व के यह बड़े प्रपातों में है। शरावती नदी का जल आधे मील की चौड़ाई में 960 फुट ऊँचे से 132 फुट गहरे कुंड में गिरता है। यहाँ 4 प्रपात हैं। इनमें पहला सबसे बड़ा है। दूसरे को गरजने वाला प्रपात कहते हैं। तीसरा अग्निवाण प्रपात है। चौथा सुकुमार प्रपात बहुत सुंदर दिखता है। [3]

External links

References

  1. Aitihasik Sthanavali by Vijayendra Kumar Mathur, p.7
  2. हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 175 |
  3. हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 175 |