Balai
Balai (बलई) is a village in Palwal tahsil of Palwal district in Haryana.
Location
The Founders
History

कप्तान सिंह देशवाल लिखते हैं -
चौ. सदाराम देशवाल की शादी गाँव अलावलपुर में की गई थी। चौ. सदाराम के साले गाँव बलई में आकर बस गये। यह छोटा सा गाँव था। इस गाँव में मुसलमानों का दबदबा था, क्योंकि यह गाँव ही मुसलमानों का था। यहाँ के जाटों को मुसलमान ज्यादा तंग करते थे। खेती को भी उजाड़ देते थे। उनके पशुओं को खोलकर बेच देते थे। यहाँ पर जाटों का निर्वाह कठिन हो गया। मार-पिटाई तो आम बात हो गई थी।
एक दिन बलई के जाट गाँव घोड़ी में सहायता के लिए चले गये। गाँव वालों ने उनकी बात सुनकर चौ. सदाराम को कहा कि आप वहाँ जाकर मुसलमानों को ठिकाने लगा दो। चौ. सदाराम अपने पूरे परिवार के साथ गाँव बलई में कुछ दिन के लिए गया था। मदद में अन्य आदमी भी थे। वहाँ के जाटों ने देशवाल लोगों के साथ मिलकर मुसलमानों को यहाँ से खदेड़ दिया। चौ. सदाराम वापस आने लगा तो उसको वहीं पर बसाने के लिए रोक लिया। चौ. सदाराम का परिवार गाँव बलई में बस गया।
विशेषताएं -
- यह गाँव घोड़ी से दो किलोमीटर दक्षिण दिशा में है और पलवल से 14 किलोमीटर पूर्व दिशा में है।
- इस गाँव में देशवाल परिवार सन् 1600 में आये थे।
- इस गाँव के पास (देशवाल) 4000 बीघा जमीन है।[1]
Jat Gotras
Notable Persons
- चौधरी महावीर सिंह लोहकना
- चौधरी महेश लोहकना
- योगेश तंवर
Population
External links
References
- ↑ कप्तान सिंह देशवाल : देशवाल गोत्र का इतिहास (भाग 2) (पृष्ठ 101-102)
Back to Jat Villages