Hawa Singh Chahal

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Hawa Singh Chahal

Hawa Singh Chahal (Second Lt), Vir Chakra, became martyr on 21.11.1971 during Indo-Pakistan War-1971 in Eastern Sector (now Bangladesh). He was from village Mirzapur in Hisar district of Haryana. Unit:5 Gorkha Rifles Regiment.

सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह चहल

सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह चहल

वीर चक्र (मरणोपरांत)

यूनिट - 4/5 गोरखा राइफल्स

अटग्राम परिसर का युद्ध 

ऑपरेशन कैक्टस लिली 

भारत-पाक युद्ध 1971

सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह का जन्म पंजाब में वर्तमान हरियाणा के हिसार जिले के मिर्जापुर गांव में श्री शिवकरण सिंह चहल एवं श्रीमती चंद कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1968 में, उन्हें भारतीय सेना की 5 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की 4 बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। 

21 नवंबर 1971 को 4/5 गोरखा राइफल्स बटालियन को पूर्वी सेक्टर (अब बांग्लादेश) के एक क्षेत्र में शत्रु की स्थिति पर अधिकार करने का कार्य दिया गया था। शत्रु मीडियम मशीनगनों से सुसज्जित एवं भलीभांति सुदृढ़ स्थिति में था। उस आक्रमण में सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह शत्रु की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के उपरांत भी, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए, उन्होंने निडरता से आक्रमण प्रवृत रखा। सेकंड लेफ्टिनेंट चहल ने शत्रु के पांच बंकरों को नष्ट किया और अनेक शत्रु सैनिकों को मार दिया।

सेकंड लेफ्टिनेंट चहल के साहसी उदाहरण ने उनकी कंपनी को उद्देश्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अंततः अपने गंभीर घावों से वह वीरगति को प्राप्त हुए। इस कार्रवाई में सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह ने सराहनीय साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। 21 नवंबर 2019 को , गांव में इनकी प्रतिभा स्थापित की गई।

शहीद को सम्मान

सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह ने सराहनीय साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। 21 नवंबर 2019 को , गांव में इनकी प्रतिभा स्थापित की गई।

स्रोत

चित्र गैलरी

21.11.2019 को, सेकंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह की, गांव में मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम के दृश्य

External links

References


Back to The Martyrs