Manohar Lal Mawalia

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Manohar Lal Mawalia

Manohar Lal Mawalia (01.01.1976 - 13.06.1999) became martyr on 13.6.1999 in Kargil War in Operation Vijay. He was from village Bhuna in Fatehabad district of Haryana. Unit: 18 Grenadiers Regiment.

ग्रेनेडियर मनोहरलाल मावलिया का परिचय

ग्रेनेडियर मनोहरलाल मावलिया

01.01.1976 - 13.06.1999

यूनिट - 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट

तोलोलिंग की लड़ाई

ऑपरेशन - विजय

कारगिल युद्ध 1999

ग्रेनेडियर मनोहरलाल मावलिया का जन्म 01 जनवरी 1976 को हरियाणा के फतेहाबाद जिले भूना के पास ढाणी डूल्ट में रामेश्वर लाल मावलिया के परिवार में हुआ था। 19 वर्ष की अवस्था में वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

ऑपरेशन विजय में 12-13 जून की रात कारगिल जिले के द्रास सेक्टर में तोलोलिंग टॉप पर कब्जे के लिए संयुक्त ऑपरेशन में 2 राजरिफ को हमला करना था और 18 ग्रेनेडियर्स को हमले के लिए सुदृढ़ आधार बनाना था। हजारों फीट ऊंचाई पर, बर्फीली हवाओं, दुश्मन के तोपखाने की भीषण गोलाबारी व अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन के साथ भीषण लड़ाई चल रही थी। ग्रेनेडियर्स लगातार आगे बढ़ रहे थे। तभी दुश्मन की एक गोली सामने से मनोहर लाल को लगी। फिर भी वह दुश्मन से लगातार लड़ते रहे। शाम को युद्ध करते हुए मनोहर लाल वीरगति को प्राप्त हुए।

ग्रेनेडियर मनोहर लाल को देश युगों युगों तक याद करेगा।

जय हिंद!! जय जवान!!

शहीद को सम्मान

स्रोत

गैलरी

External links

References


Back to The Martyrs