Nandram Singh Jani

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author: Laxman Burdak, IFS (R)

Nandram Singh Jani (born:1911-) (चौधरी नन्दरामसिंह जाणी), from Katora (कटोरा) (Firozpur, Punjab) was a Social worker in Bikaner, Rajasthan. [1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ....चौधरी नंदराम सिंह- [पृ.135]: गोरा रंग और भरा हुआ चेहरा और सभ्यतापूर्ण रहन-सहन। इस प्रकार के एक नौजवान का जब मुझे परिचय कराया गया तो बहुत प्रसन्न हुआ। यह नौजवान चौधरी नंदराम जी के नाम से बीकानेर राज्य में मशहूर है।

चौधरी नंदराम सिंह जाणी गोत्र के जाट हैं। आपके पिता का नाम चौधरी सांवलराम जी है। जो जिला फिरोजपुर के कटोरा गांव में भी अपनी जम्मीदारी रखते थे। उन्हीं के यहां संवत 1968 में श्री नंदराम सिंह का जन्म हुआ। उन्होंने दसवीं क्लास तक संगरिया और हिसार में शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद बीकानेरी कानून का अध्ययन किया और आपने वकालत का धंधा आरंभ कर दिया। सन् 1935 से आप वकालत कर रहे हैं। आपके तीन भाई और हैं- जयमल सिंह, दूल्हाराम और रामस्वरूप जी। इनमे से रामस्वरूप जी एक्साइज इंस्पेक्टर हैं।

आर्य मनु और राजेंद्र कुमार आपके लड़के हैं जो तालीम पाते हैं।


[पृ.136]:आप अपनी कौम की तरक्की के कामों में पूरी दिलचस्पी लेते हैं। आप जाट हाई स्कूल संगरिया में 1945-46 में सेक्रेटरी रहे।

बाहरी कड़ियां

पिक्चर गैलरी

References

  1. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.135-136
  2. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.135-136

Back to Jat Jan Sewak