Raje Ram Phogat

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Author:Laxman Burdak, IFS (R)

Raje Ram Phogat (श्री राजेराम फोगाट), from Khatiwas, Bhiwani was a social worker and freedom fighter in Bhiwani, Haryana. [1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ...श्री राजेराम फोगाट - [पृ.513]: पिता का नाम चौधरी धर्मसिंह फोगाट जन्मभूमि खातीवास पोस्ट दादरी (जींद राज्य), जन्म तारीख 4 जुलाई सन 1920

दादरी से आपने मिडिल पास किया। सन् 1939 में गोड़ हाई स्कूल रोहतक से आपने द्वितीय श्रेणी में मैट्रिक पास किया। आप सन् 1946 में वालीबाल के खेल में अंबाला डिवीजन में सर्वप्रथम खिलाड़ी माने गए।

मैट्रिक पास करने के पश्चात 1939 में आप ने रावलघी (डालमिया दादरी) में फोगाटों के केंद्र में स्कूल चालू किया। दिन रात परिश्रम करके थोड़े दिनों में ही सौ से ऊपर छात्र कर


[पृ.514]: लिए। आप के प्रयत्न से बडा अच्छा स्कूल भवन तैयार हो गया। अब मिडिल तक की शिक्षा दी जाती है। इस वर्ष मिडिल परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए।

इलाका दादरी के फोगाट जाटों में आपने काफी जागृति करदी है। आपका स्कूल जिला दादरी का भावी जाट स्कूल बन सकता है।

आप जींद राज्य प्रजा मंडल के अनशन में पूरा पूरा सहयोग देते रहे हैं।

जीवन परिचय

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

  1. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.513-514
  2. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.513-514

Back to Jat Jan Sewak/The Freedom Fighters