Rojauli

From Jatland Wiki

Rojauli (रोजौली) (also Rojhauli: रोझौली, Rojoli:रोजोली) is a village in Kiraoli tahsil of Agra district in Uttar Pradesh.

Origin

Jat Gotras

History

राजा महेंद्र प्रताप सिंह की मनाई जयंती

फतेहपुर सीकरी । आर्यन पेशवा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की १३८ वीं जयंती ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रोझौली स्थित श्री अतर सिंह इण्टर कॉलेज में धूम धाम से मनाई गई ! सर्वप्रथम राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह निडर राजा कवि एवं शिक्षाविद् ने माल्यार्पण किया !

सभा को संबोधित करते हुए राजेन्द्र सिंह निडर ने राजा साहब का जीवन परिचय देते हुए उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डाला !

वरिष्ठ कवि एवं शिक्षाविद् राजेन्द्र निडर राजा ने कहा कि आर्यन पेशवा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत के महानतम स्वतन्त्रता सेनानी थे !

युग प्रवर्तक एवं प्रेम धर्म के संस्थापक राजा साहब मुरसान हाथरस के राजा थे ! आपने अपनी सम्पूर्ण सम्पत्ति राष्ट्र के लिए दान कर दी ! आपने १८५७ की क्रान्ति के कुछ दशक बाद ही अग्रेजों के खिलाफ़ आजादी पाने के लिए मोर्चा खोल दिया ! आज के ही दिन १०९ वर्ष पूर्व १ दिसम्बर १९१५ को काबुल, अफगानिस्तान में अंतरिम आजाद हिन्द सरकार की स्थापना करके राष्ट्रपति बने और प्रधानमंत्री मौलाना बरकतुल्लाह को बनाया गया ! रूस,चीन तिब्बत, ईरान, जापान, जर्मनी आदि देशों ने उसे मान्यता प्रदान की ! संसार भर में ५५ वर्षों तक आजादी का अलख जगाया ! राजा साहब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जापान में रासबिहारी बोस और वहां के प्रधानमंत्री तोजो से मिलवाया ! बिखरी हुई आजाद हिंद फौज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को धन देकर पुनर्जीवित किया ! ऐसे महापुरुष को कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय पटल से ही गायब कर दिया ! इनका ऐतिहासिक योगदान भुला दिया गया !

सच्चे स्वतन्त्रता सेनानी, देशभक्त , उच्च कोटि के संत, मानवता के प्रतीक, प्रेम और त्याग के आदर्श,राजा साहब को भारत रत्न मिलना चाहिए !

वृन्दावन में प्रेम महाविद्यालय और भारत का प्रथम टेक्निकल कॉलेज की स्थापना देश में सबसे पहले कर टैक्निकल शिक्षा को बढ़ावा दिया ! पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने १९०९ में उसकी नींव की ईंट रखी ! राजा साहब ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बहुत जमीन दान दी !

महात्मा मोहन दास करमचंद गांधी जब वृन्दावन पधारे तो उन्होंने राजा साहब के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि तप त्याग और बलिदान में आप मुझसे आगे हैं ! मैं आपके समक्ष नतमस्तक हूं !

आजादी के ७७ वर्ष बाद भी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को भारत रत्न नहीं दिया गया है ।पी एम नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें भारत रत्न दें तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी !

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह निडर ने की ! संचालन देवराज सिंह ने किया ! इस मौके पूर्व प्रवक्ता चिरंजी लाल ,चक्खन वरिष्ठ कवि द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को समर्पित व रचित खण्ड काव्य ’प्रेम दूत’ का विमोचन राजेन्द्र सिंह ’निडर’ द्वारा किया किया गया !रामकिशोर सिंह पूर्व प्राचार्य, महेन्द्र सिंह पूर्व प्राचार्य, देवराज सिंह, रविन्द्र डागुर प्रधानाचार्य, रविन्द्र चाहर प्रधानाचार्य, सत्यवीर सिंह, सत्यप्रकाश प्रधानाचार्य, रंबो सिंह, अशोक कुमार,रामेश्वर चाहर प्रधानाचार्य , अशोक कुमार शर्मा, बीरेन्द्र सिंह चाहर सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह, कुबेर सिंह, डॉ. मुनेश कुमार चाहर नेमीचंद,लाखन सिंह , योगेश कुमार, भीम सिंह चाहर प्रधानाध्यापक, दशरथ सिंह,पूरन सिंह, इंजी विवेक चाहर, आदित्य चाहर, इंजीनियर चंद्रवीर सिंहआदि मौजूद रहे ! बीरी सिंह कृषक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया !

रिपोर्टर - गोविन्द शर्मा

Notable persons

External links

References

  1. Jat Samaj, April 2006, p.31

Back to Jat Villages