Shergarh Bareilly
Author:Laxman Burdak, IFS (R) |

Shergarh (शेरगढ़) is a historical village in Baheri tahsil of Bareilly district in Uttar Pradesh.
Location
Shergarh is located about 7 miles west of Deoranian railway station situated on Lucknow-Kathgodam Railway line.
Variants
- Shergarh (शेरगढ़-1) = Sihi Faridabad सीही (AS, p.910)
- Shergarh Bareilly (शेरगढ़-2) (AS, p.910)
History
Shergarh was founded by Shershah Suri in 1540.[1]
शेरगढ़
विजयेन्द्र कुमार माथुर[2] ने लेख किया है ... शेरगढ़ (AS, p.910) उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक नगर, जिसे शेरशाह के नाम पर बसाया गया था। यह क़स्बा लखनऊ-काठगोदाम रेलमार्ग के देवरानियां स्टेशन से 7 मील दूर स्थित है। इस स्थान पर पहले शेरशाह का बनवाया हुआ एक दुर्ग भी था, जो लगभग 1540 ई. में निर्मित हुआ था। अब ऐतिहासिक नगर शेरगढ़ के खंडहर यहाँ के निकटवर्ती चार ग्रामों मे विस्तृत हैं। (दे. कबर)
कबर
विजयेन्द्र कुमार माथुर[3] ने लेख किया है ...कबर (AS, p.136) उत्तर प्रदेश राज्य के रुहेलखंड में स्थित एक ग्राम है, जो प्राचीन नगर शेरगढ़ का एक भाग है। यह देवरानियाँ स्टेशन (उत्तर पूर्व रेलवे) से सात मील (लगभग 11.2 कि.मी.) की दूरी पर स्थित है। कबर में पहले हिंदुओं का राज्य था। जलालुद्दीन ख़िलजी ने 1290 ई. में इसे पहली बार हिंदुओं से छीन लिया था। 1540 ई. [p.137]: में शेरशाह सूरी ने यहाँ शेरगढ़ का क़िला बनवाया। कबर के दक्षिण में एक सुंदर ताल है, जिसे 'ख्वास ताल' कहते हैं। इसे शेरशाह के सेनापति ख्वास ख़ाँ मसनद अली ने बनवाया था। कबर से उत्तर-पश्चिम की ओर 'रानीताल' है, जिसे किंवदंती के अनुसार राजा बेन की रानी केतकी ने बनवाया था। राजा बेन या वेणु के विषय में रुहेलखंड में अनेक लोककथाएं प्रचलित हैं।