Jujhar Singh Nehra Smarak Jhunjhunu

From Jatland Wiki
Author:Mukanda Ram Nehra, Principal (R)

Statue of Jujhar Singh Nehra, founder of Jhunjhunu town
Veervar Jhujhar Singh Smarak Jhunjhunu
वीरवर झुझार सिंह स्मारक झुंझुनू

पूत जणे तो एडो जण दाता या शूर या माता बांझ रहे मति गमाये नूर।

राजस्थान प्रदेश में झुंझुनू जिला सूफी संतो, शूरवीरों, सैनिकों, शिक्षा, उद्योगपतियों और सेठों की बेजोड़ विशेषताओं से विश्व विख्यात है। झुंझुनू शहर के संस्थापक वीरवर झुझार सिंह जैसे रहे हैं। आज के युग में जागरूक कौम का इतिहास लेखन होना चाहिए। हमारे पुरखों की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को संभालने समझने की जिम्मेदारी हमारी होनी चाहिए।

झुझार सिंह नेहरा

झुंझा के नाम पर झुंझुनू शहर बसा। नेहरा पहाड़ इसका ऐतिहासिक दस्तावेज है। झुंझा नेहरा के नाम से जैन ग्रंथों, कर्नल टाॅड के द्वारा लिखित राजस्थान का इतिहास बही भाटों के वर्णन, प्रचलित किंवदंतियां,लोकगीतों से प्रेरणा लेकर श्री नंदलाल डारा के नेतृत्व में झुझार सिंह नेहरा संस्थान में स्मारक बनाने का निश्चय किया ।

झुझै बसायो झुंझुनू, नेहरा पहाड़ की ओट। स्वस्थ सुखी समृद्ध रहे, सभी मनावें मोद।।

झुझार सिंह नेहरा स्मारक का उद्घाटन

झुंझुनू शहर के संस्थापक जुझार सिंह नेहरा की याद में झुंझुनू शहर में दिनांक 22 फरवरी 2009 के दिन पद्मश्री श्री शीशराम ओला, खान मंत्री भारत सरकार, के कर कमलों से समारोह पूर्वक जुझार सिंह नेहरा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. यह चित्र प्रतिमा पर लगाये गए शिला लेख का है.

"झुन्झुनूं के संस्थापाक झूंझा जाट" पुस्तक का भव्य विमोचन

"झुन्झुनूं के संस्थापाक झूंझा जाट" पुस्तक का भव्य विमोचन, 28.08.2024
"झुन्झुनूं के संस्थापाक झूंझा जाट" पुस्तक का भव्य विमोचन, 28.08.2024
स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया विमोचन-28.08.2024

ऐतिहासिक वीर वसुंधरा झुंझुनूं के संस्थापक वीरवर झुझार सिंह की जीवनी पर आधारित लेखक राजेंद्र कसवां द्वारा लिखित पुस्तक "झुन्झुनूं के संस्थापक झुन्झा जाट" का विमोचन स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और प्रख्यात गणितज्ञ डॉ घासीराम वर्मा ने दिनांक 28.08.2024 को किया। संस्था सचिव सुरेश जाखड़ ने बताया कि पूरे भारत में अपने साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए प्रख्यात झुंझुनूं जिले के संस्थापन इतिहास पर प्रकाश डालती ये नवीन पुस्तक है।

समारोह में सर्वप्रथम मंत्री एवं मंचासिन अतिथियों द्वारा वीर झुंझा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए, तत्पश्चात आर्य समाज के डीवी शास्त्री द्वारा मंगलाचरण, महर्षि दयानंद महाविद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गायन से और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद संस्था के सहसचिव बनवारी जाखड़ ने संस्था की भूमिका और ऐतिहासिक सामाजिक सरोकारों के कार्यों पर प्रकाश डाला, लेखक राजेंद्र कसवां ने पुस्तक और झुंझुनूं के इतिहास पर व्याख्यान दिया करोड़पति फकीर डॉ घासीराम वर्मा ने समाज के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार मदद करने का आह्वान किया, इसके पश्चात नेशनल यूथ आइकन विजय हिन्द जालिमपुरा, डॉ मुकेश एस मुंड और कप्तान मोहनलाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा निकाल कर नेहरा पहाड़ के शिखर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले 45 सदस्य दल को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत सम्मानित मंच ने पुस्तिका का विधिवत विमोचन किया, इस दौरान नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया जिसके लिए सभास्थल पर ही मंत्री द्वारा नगर परिषद आयुक्त को निदेशालय को रिपोर्ट भेजने और स्वयं के स्तर पर पर्यटन मंत्री तक बात पहुंचाने का वादा किया, अपने मुख्य वक्तव्य में बोलते हुए मंत्री खर्रा ने कहा कि वीरों का इतिहास आगामी पीढ़ी के लिए स्वर्णिम धरोहर है और झुंझुनूं जैसे जिले के संस्थापक के इतिहास पर पुस्तक के पठन से सर्वसमाज के लिए पथ प्रदर्शक का लाभ मिलेगा, खरा ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है अपने युवाओं और किशोर शक्ति को सही और सच्चा इतिहास परोसकर ही 2047 के विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नेहरा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। समारोह में जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, विश्वंभर पुनिया, संरक्षक बजरंग लाल नेहरा, राजेंद्र भांबू, प्यारेलाल ढूकिया, राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा भी साथ रहे । इस दौरान सीए डॉ रोहित चौधरी, टेंट हाउस के संचालक डॉ रामपाल भेड़ा को संस्थान के लिए निशुल्क सेवा देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के महेंद्र चौधरी, डॉ हनुमान प्रसाद मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद आयुक्त अनिता खीचड़, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरडिया, प्रधानाचार्य रामस्वरूप जाखड़, मुकुंदाराम नेहरा, रामनिवास झाझडिया, रणसिंह लोदीपुरा, सुमेर झाझडिया, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंच संचालन विजय जयहिंद जालिमपुरा और मूलचंद झाझडिया ने किया।

यह भी देखो

चित्र गैलरी

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  • आलेख का स्रोत - वीरवर जुझार सिंह संस्थान झुंझुनू का वर्ष 2008 -2009 की स्मारिका
  • डॉ महेंद्र सिंह नेहरा - अध्यक्ष वीरवर झुझार सिंह संस्थान झुन्झनू
  • श्री महेंद्र सिंह चौधरी - मो 9414368814. इस आलेख के बारे में अभिलेख एवं जानकारियाँ समाज हित में आपके द्वारा उपलब्ध कराई गयी हैं

See also


Back to Jat Monuments