Kulwant Singh Pannu

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Major General Kulwant Singh Pannu, MVC

Kulwant Singh Pannu (Major General) (born: 06.03.1932) was awarded Mahavir Chakra for his act of bravery during Indo-Pak war 1971. He was in Unit 2 Para Battalion (Maratha). He retired as Major General.

लेफ्टिनेंट कर्नल कुलवंत सिंह पन्नू

लेफ्टिनेंट कर्नल कुलवंत सिंह पन्नू

महावीर चक्र

यूनिट - 2 पैरा बटालियन (मराठा)

ऑपरेशन कैक्टस लिली

टंगेल पैरा ड्रॉप

भारत-पाक युद्ध 1971

लेफ्टिनेंट कर्नल कुलवंत सिंह पन्नू का जन्म ब्रिटिश भारत में 6 मार्च 1932 को हुआ था। आरंभ में वर्ष 1952 में उन्हें 3 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। आगे चलकर पैराट्रूपर ऑफिसर्स कोर्स पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1957 में वह पैराशूट रेजिमेंट मेंं सम्मिलित हो गए।

वर्ष 1971 में लेफ्टिनेंट कर्नल कुलवंत सिंह पन्नू एक पैरा बटालियन की कमान संभाल रहे थे, जिसे 11 दिसंबर 1971 को टंगेल के निकट AIRDROP किया गया था। उनके कार्य में शत्रु के पीछे हटने के मार्गों को काटना और टंगेल में उसके निर्माण को रोकना सम्मिलित था। इसमें पूंगली में एक महत्वपूर्ण पुल पर शत्रु की स्थिति पर अधिकार करना भी सम्मिलित था।

AIRDROP हुई बटालियन की टुकड़ी व्यापक भूभाग पर बिखरी हुई थी और अपनी प्लाटून को इकट्ठा करने के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू को शत्रु के FIRE में एक-एक स्थान पर जाना पड़ा।

उनके शांत साहस, व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा और समय पर कुशल निर्देशन के कारण उनकी बटालियन ने पूंगली में शत्रु की स्थिति पर अधिकार कर लिया। उनके सक्षम नेतृत्व में, बटालियन ने शत्रु के अनेक पलटवारों को खदेड़ दिया और शत्रु को भारी क्षति पहुंचाई।

लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में विशिष्ट वीरता, अनुकरणीय नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

वह मेजर जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

Gallery

Source

External links

References



Back to The Brave People/Military Services