Madan Lal Nehra

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Madan Lal Nehra

Madan Lal Nehra (1.8.1984-31.3.2018) was from village Bamaniya in Sujangarh tahsil of Churu district in Rajasthan. He became martyr on 31.3.2018 during Operation Meghdoot-2018 in Leh due to a Truck accident.

मदन लाल नेहरा का जीवन परिचय

सिपाही मदन लाल नेहरा

01-8-1984 - 31-03-2018

सेवा संख्या - 14840681N

वीरांगना - श्रीमती सुमन देवी

यूनिट - 5102 कंपनी ASC

सेना सेवा कोर (Army Service Corps)

ऑपरेशन मेघदूत 2018

सिपाही मदन लाल नेहरा का जन्म 1 अगस्त 1984 को राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील की खुड़ी पंचायत के बामणिया गांव में श्री भानाराम नेहरा एवं श्रीमती मोहनी देवी के परिवार में हुआ था। वर्ष 2000 में उनका विवाह स्यानण गांव की सुश्री सुमन से हुआ था। वर्ष 2003 में राजस्थान के झुंझुनूं में हुई सैनिक भर्ती रैली से रंगरूट के रूप में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5102 कंपनी ASC में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।

सिपाही मदन लाल अपनी कंपनी में वाहन चालक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। 31 मार्च 2018 को, लेह से खलसर जाते समय प्रातः 9:30 बजे, साउथ पोलो से चार किमी दूर पहाड़ी पर उनका ट्रक पलट गया‌। परिणामस्वरूप सिपाही मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। 11:30 बजे तक उन्हें लेह के चिकित्सालय पहुंचाया गया किंतु अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

दिनांक 31 मार्च 2023 को गांव में इनके स्मारक पर प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Source

Gallery

Back to The Martyrs