Sajjan Singh Khichar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Sajjan Singh Khichar

Sajjan Singh Khichar (Havaldar) became martyr on 4 October 2023 due to heavy flood caused by sudden cloud burst in Sikkim. He was from village Majipura in Dhod tahsil of Sikar district in Rajasthan. Unit: 18 Mahar Regiment.

हवलदार सज्जन सिंह खीचड़

हवलदार सज्जन सिंह खीचड़

यूनिट - 18 महार रेजिमेंट

सिक्किम बाढ़ दुखांतिका

हवलदार सज्जन सिंह का जन्म राजस्थान के सीकर जिले की धोद तहसील की डूकिया पंचायत के माजीपुरा गांव में श्री सुखदेव सिंह खीचड़ के घर में हुआ था। वर्ष 2002 में वह भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 महार बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया। वह अपनी बटालियन में वाहन चालक (DMT) थे। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।

वर्तमान में वह अपनी बटालियन के साथ सिक्किम के वारडांग में तैनात थे। 4 अक्टूबर 2023 को हवलदार सज्जन सिंह आयुध लेकर जा रहे थे। उसी समय बादल फटने से सीवी ग्राउंड पर प्रलयकारी बाढ़ आ गई। ऐसे में हवलदार सज्जन सिंह अपने साथियों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे, किंतु आकस्मिक वह जल के तेज बहाव में बह गए थे। उनकी खोज के अत्यधिक प्रयास किए गए।

अंततः 6 अक्टूबर को उनका शव प्राप्त हुआ था। 7 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा था। 8 अक्टूबर 2023 को उनके पार्थिव शरीर को मंडा मोड़ से माजीपुरा गांव तक 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के साथ घर ले जाया गया। इसमें विपुल संख्या में आमजन सम्मिलित हुए थे। गांव में पूर्ण सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

बाढ़ दुखांतिका से एक दिन पूर्व उन्होंने फोन पर परिजनों से वार्ता की थी। इनके मनीष व मनोज दो पुत्र हैं।

शहीद को सम्मान

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

स्रोत

संदर्भ


Back to The Martyrs