Shatruvatsa

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search

Shatruvatsa (1964 BC ?) (शत्रुवत्स) was an ancient King of Sindh, Pakistan.

Jat Gotras

History

शत्रुवत्स

ठाकुर देशराज लिखते हैं कि कुछ इतिहासकारों ने (जिनमें मेगस्थनीज भी है) लिखा है कि भारत पर असीरिया से सेमिरे मिस ने ईसा से लगभग 1964 वर्ष पूर्व चढ़ाई की थी। उसके साथ में चालीस लाख पैदल घुड़सवार, दो लाख ऊंट, तीन हजार जहाज, चार हजार नौकाएं थीं। इसने ऊंटों पर चर्म चढ़ाकर नकली हाथियों की सेना भी इकट्ठा की थी। उस समय सिन्ध नदी के पास शत्रुवत्स राजा राज करता था। यूनानी लेखकों ने शत्रुवत्स को सटारोवेटस लिखा है। उसने अपने देश में सूचना दे दी कि युद्ध के लिए तैयार हो जाओ। पहली लड़ाई में मिस जीत गई किन्तु राजा ने हिम्मत न हारी। इतने में बरसात आ गई और ऊंटों पर की कच्ची खाल में से बदबू आने लग गई। लोंगों ने नकली हाथियों का भेद पा लिया। घनघोर युद्ध हुआ।


1. बंगला विश्वकोष। जिल्द 7। पेज 6, लेखक नगेन्द्रनाथ वसू


जाट इतिहास:ठाकुर देशराज,पृष्ठान्त-698


मिस हार कर भाग गई। यह लड़ाई सिन्धु लोगों के सरदार शत्रुवत्स की अध्यक्षता में हुई थी। किन्तु इसका समय ईसा से पूर्व आठ सौ वर्ष से अधिक नहीं माना जा सकता। यूनानी लेखक भी समय और घटनाओं का वर्णन पुराणकारों की भांति ही करते हैं।

References


Back to The Ancient Jats/ Back to The Rulers