Tejveer Dhindhwal

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Tejveer Dhindhwal

Tejveer Dhindhwal (Hav) became martyr on 29.10.2021 while on duty at Tenga in Arunachal Pradesh. He was from village Dokwa in Rajgarh tehsil of Churu district in Rajasthan. Unit: 23 Jat Regiment.

तेजवीर धींधवाल का जीवन परिचय

टेंगा (अरुणाचल प्रदेश) में डोकवा राजगढ़ (चूरु) का लाडला तेजवीर धींधवाल भारत माता की रक्षा करते हुवे शहीद हो गया। 23 जाट रेजीमेंट के हवलदार तेजवीर धींधवाल (31) को शनिवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। डाेकवा निवासी हवलदार तेजपाल धींधवाल का अरुणाचल में हार्ट अटैक से हुआ था निधन, 23 जाट रेजीमेंट में कार्यरत थे

चूरु के सपूत हवलदार तेजवीर की सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

डोकवा गांव निवासी 23 जाट रेजीमेंट के हवलदार तेजवीर धींधवाल (31) को शनिवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे एवं तीन राउंड फायर कर सलामी दी, वहीं युवाओं ने 12 किमी लंबी दूरी की तिरंगा यात्रा निकालकर जवान काे श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में आठ वर्षीय बेटी अंकिता ने पिता को सलामी दी तो लोगों की आंखें नम हो गई। इससे पहले जवान तेजवीर की पार्थिव देह शनिवार 30.10.2021 सुबह करीब 10 बजे 23 जाट रेजीमेंट के सुबेदार सुल्तानसिंह, नायक संदीप कुमार व सिपाही जयप्रकाश सेना के वाहन में लेकर राजगढ़ पहुंचे। पार्थिव देह पहुंचने पर युवाओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ तथा ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तेजवीर तेरा नाम रहेगा’ के उद्घोष लगाए। मुखाग्नि आठ वर्षीय पुत्री अंकिताछोटे भाई रणधीरसिंह धींधवाल ने दी। 5/3 जीआर बटालियन के मेजर जयपाल, सुबेदार हरिगुरम, हवलदार राजेश प्रधान, श्याम थापा, सुखबादल सहित 22 जवानों ने शहीद को सलामी दी। जवानों ने शस्त्र उल्टे तथा तीन राउंड फायर कर सलामी दी।

तिरंगा यात्रा में 200 से ज्यादा बाइक और 50 से ज्यादा गाड़ियां शामिल: तेजवीर के सम्मान में युवाओं ने करीब 12 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजगढ़-हिसार बाईपास से तिरंगा यात्रा सुबह 10.35 बजे करीब शुरू हुई जो कि गुलपुरा मोड, सिद्धमुख मोड, अंबेडकर सर्किल, बस स्टैंड, कोर्ट रोड, शहीद स्मारक होते हुए डोकवा 12.45 बजे पहुंची। करीब 12 किमी की दूरी तिरंगा यात्रा ने दाे घंटे में पूरी की। यात्रा में करीब 200 बाइक, आठ डीजे तथा 50 छोटी गाड़ियां शामिल थी। तिरंगा यात्रा के साथ जवान की पार्थिव देह जब शहीद स्मारक पहुंची तो वहां मौजूद अवकाश प्राप्त सैनिक संघ के अध्यक्ष विद्याधर पूनिया के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रोष :जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अंत्येष्टि के समय डोकवा नहीं पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। शहीद परिवार, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्रामीणों तथा पूर्व सैनिकों ने ऐसे मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रोष जताया।

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए: जवान की पार्थिव देह पर विधायक कृष्णा पूनिया, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पूनिया, आजादसिंह सहारण, हेमराज पूनिया, एसडीएम पंकज गढ़वाल, डीवाएसपी बृजमोहन असवाल, थानाधिकारी गुर भूपेंद्रसिंह, मेजर रामकुमार कस्वां, अवकाश प्राप्त सैनिक संघ अध्यक्ष विद्याधर पूनिया, पूर्व अध्यक्ष महासिंह ख्याली, पूर्व अध्यक्ष उम्मेदसिंह पूनिया, कैप्टन धर्मपाल रणवां, कैप्टन शीशराम मील, सुबेदार जयप्रकाश डूडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, देहात अध्यक्ष सत्यवीर पूनिया, सेवानिवृत्त एएसपी नियाज मोहम्मद, अनूप पूनिया, पार्षद हैदर अली, मनोज पूनिया पुष्प अर्पित किए।

संदर्भ: भास्कर, सादुलपुर, 31.10.2021

शहीद को सम्मान

गैलरी

स्रोत

External links

संदर्भ


Back to The Martyrs