Tochhigarh

From Jatland Wiki
(Redirected from Tocchi)
Jump to navigation Jump to search

Tochhigarh (तोछीगढ) is a village in Iglas tahsil, Aligarh district in Uttar Pradesh.

Jat Gotras

History

....शाहजहां के बाद जिस समय उसके लालची पुत्रों में राज्य-प्राप्ति के लिए गृह-युद्ध छिड़ा हुआ था, माखनसिंह के प्रपौत्र श्री नन्दराम जी ने जाटों की शक्ति को फिर संगठित किया और दरियापुर के पोरत्त राजा की भी शक्ति अपने साथ मिला ली। नन्दराम ने अपनी रियासत को बहुत बढ़ा लिया। औरंगजेब ने गद्दी पर बैठते ही नन्दराम की बढ़ती हुई शक्ति को देखा किन्तु वह उस समय जाटों से भिड़ना बुद्धिमानी नहीं समझता था। इसलिए उसने नन्दराम को फौजदार की उपाधि दे दी और तोछीगढ़ की तहसील उसको सौंप दी। वास्तव में नन्दराम इस प्रान्त का स्वतन्त्र राजा हो चुका था। नन्दराम जी ने 40 वर्षों तक राज किया। इन 40 वर्षों में उनकी तलवार की चमक, हृदय की गम्भीरता, भुजाओं की दृढ़ता काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी थी। ऐसे योद्धा का सन् 1695 ई० में स्वर्गवास हो गया। मुरसान रियासत के संस्थापक नन्दराम थे। नन्दराम जी के 14 पुत्र थे जिनमें जलकरनसिंह सबसे बड़े थे। इसके अतिरिक्त जयसिंह, भोजसिंह, चूरामन, जसवन्तसिंह, अधिकरन, विजयसिंह आदि थे।

चूरामन तोछीगढ़ के मालिक रहे। जसवन्तसिंह वहरामगढ़ी के अधिपति हुए। अधिकरन श्रीनगर के और विजयसिंह हरमपुर के मालिक रहे।[1]

Population

Notable persons

External Links

References


Back to Jat Villages