Yashpal Singh Dahia

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Lance Naik Yashpal Singh Dahia

Yashpal Singh Dahia (Lance Naik) (19.8.1978 - 20.7.2005), From Rohna, Kharkhauda, Sonipat, Haryana, became Martyr of militancy in Operation Rhino in Assam on 20.7.2005. Unit- Rajputana Rifles.

लांस नायक यशपाल सिंह दहिया का जीवन परिचय

लांस नायक यशपाल सिंह दहिया

19-08-1978 - 20-07-2005

सर्विस नं - 2893880 Y

यूनिट - 2 राजपुताना राइफल्स

ऑपरेशन राइनो 2005

लांस नायक यशपाल सिंह दहिया का जन्म 19 अगस्त 1978 को हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव में श्री दिलबाग सिंह दहिया के घर हुआ था। वह बालपन से ही सैनिक बनने की अभिलाषा रखते थे। 26 अक्टूबर 1997 को वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।

1999 के कारगिल युद्ध में यशपाल सिंह ने अपनी बटालियन के साथ तोलोलिंग चोटी के संघर्ष में भाग लिया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वर्ष 2005 तक वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 2005 में ही वह असम में उल्फा उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन राइनो में तैनात थे। उनकी बटालियन को असम के लेखापानी से उल्फा उग्रवादियों को निष्कासित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

"ऑपरेशन राइनो" में 20 जुलाई 2005 को डोबका गांव में गश्त के समय उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता से संघर्ष करते हुए लांस नायक यशपाल सिंह वीर गति को प्राप्त हुए थे।

चित्र गैलरी

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

Back to The Martyrs