Oswan
Author:Laxman Burdak, IFS (R) |
Oswan (ओसवां) is a historical place in Usmanabad district in Maharashtra.
Origin
Variants
History
ओसवां
विजयेन्द्र कुमार माथुर[1] ने लेख किया है ...ओसवां (AS, p.119) महाराष्ट्र राज्य के ज़िला उस्मानाबाद का एक ऐतिहासिक स्थान है। एक प्राचीन क़िला जिसे शायद बीजापुर के सुल्तानों ने बनाया था, यहाँ का उल्लेखनीय स्मारक है। यह वर्गाकार बना हुआ है। इसके चारों ओर दो परकोटे और एक खाई है। क़िले में एक विशाल तोप रक्खी है जिस पर निजामशाह का नाम अंकित है। यहाँ के प्राचीन भवन अधिकांश में खंडहर हो गए हैं। एक अनोखे भूमिगत भवन के विस्तीर्ण खंडहर भी मिले हैं जिसकी लंबाई 76 फुट और चौड़ाई 50 फुट है। इसकी छत एक विशाल हौज़ की तली है। औरंगजेब की दक्षिण की सूबेदारी के समय बनी हुई एक मस्जिद भी यहाँ है। इस आशय का एक लेख इस पर उत्कीर्ण है। जामा मस्जिद बीजापुर की वास्तुशैली में निर्मित है।