Bajrang Lal Kulhari

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
NK Bajrang Lal Kulhari

Bajrang Lal Kulhari (15.06.1944 - 16.12.1971) became martyr on 16.12.1971 during Indo-Pak War-1971. He was from Kulhariyon Ka Bas, near Pilani, village in Chirawa tahsil in Jhunjhunu district of Rajasthan. Unit - 14 Jat Regiment.

नायक बजरंग लाल कुल्हरि

नायक बजरंग लाल कुल्हरि

15-06-1944 - 16-12-1971

सेना मेडल (मरणोपरांत)

वीरांगना - श्रीमती सरबती देवी

यूनिट - 14 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन कैक्टस लिली

भारत-पाक युद्ध 1971

नायक बजरंग लाल का जन्म ब्रिटिश भारत में 15 जून 1944 को वर्तमान राजस्थान के झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील के कुल्हरियों का बास गांव में श्री हरदेवा राम कुल्हरि के घर में हुआ था।

16 नवंबर 1962 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 14 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1971 में वह नायक के पद पर कार्यरत थे।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए 16 दिसंबर 1971 को वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।

राज्य सरकार द्वारा इनकी स्मृति में गांव के राजकीय विद्यालय का नाम "शहीद नायक बजरंग लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढंढार कुल्हरियों का बास" किया गया है। 18 अगस्त 2019 को गांव में इनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ था।

शहीद को सम्मान

राज्य सरकार द्वारा इनकी स्मृति में गांव के राजकीय विद्यालय का नाम "शहीद नायक बजरंग लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढंढार कुल्हरियों का बास" किया गया है। 18 अगस्त 2019 को गांव में इनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ था।

बाहरी कड़ियाँ

गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs