Bohit Ram Dheva

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Bohit Ram Dheva

Bohit Ram Dheva (Sepoy) (b.-m.20.10.1962) became martyr in Indo China War on 20.10.1962 at Laddakh. He was from Posana village in Udaipurwati tahsil of Jhunjhunu district in Rajasthan. Unit: 5 Jat Regiment.

सिपाही बोहित राम ढेवा

देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाले झुंझुनूं जिले के पोसाणा गांव में एक ही स्मारक में पांच बलिदानी सैनिकों की मूर्तियां स्थापित है। पोसाणा गांव राजस्थान का एकमात्र ऐसा गांव है। संभवतया यह देश का एकमात्र ऐसा गांव हो, जहां एक स्मारक में, एक छत के नीचे पांच बलिदानी सैनिकों की मूर्तियां स्थापित हों।

पोसाणा गांव के तृतीय सैनिक बलिदानी होने का गौरव सिपाही बोहित राम ढेवा को प्राप्त हुआ था।

सिपाही बोहित राम ढेवा

यूनिट - 5 जाट रेजिमेंट

वीरांगना - श्रीमती मूंगी देवी

भारत-चीन युद्ध 1962

सिपाही बोहित राम का जन्म ब्रिटिश भारत में, झुंझुनूं रियासत के पोसाणा गांव में, श्री चंद्रराम ढेवा एवं श्रीमती मोहरी देवी के परिवार में हुआ था। 5 फरवरी 1960 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5 जाट बटालियन में नियुक्त किया गया था। 1962 के भारत-चीन युद्ध में, 20 अक्टूबर 1962 को, लद्दाख में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से लड़ते हुए सिपाही बोहित राम वीरगति को प्राप्त हुए थे।

शहीद को सम्मान

चित्र गैलरी

स्रोत

संदर्भ


Back to The Martyrs