Ganesh Ram Mahiya

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
लेखक:लक्ष्मण बुरड़क, IFS (R)

Ganesh Ram Mahiya (चौधरी गणेशराम माहिया), from Khanpur (खानपुर), Ladnu , Nagaur, was a social worker in Nagaur, Rajasthan.[1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ....पट्टीदार गणेश रामजी – [पृ.196]: आप मैया गोत्र के हैं। आप गांव खानपुर, जोकि लाडनू कस्बे के पास है, वहां के रहने वाले हैं। इस समय आप करीब 45 साल की अवस्था में हैं। आपका व्यवसाय खेती है। आप विद्या प्रचार व कुरीति निवारण में खूब दिलचस्पी लेते हैं। आप सुधारवादी हैं। आपने ब्राह्मण जाति की लड़की के साथ शादी की है। आपने अपने लड़कियों का भी आदर्श रीति अनुसार विवाह किया है। आप लोक परिषद के खास कार्यकर्ताओं में हैं। राजनीतिक कैद भी आपने जागीरी जुल्म के बारे में भोगी हैं। सेवा कार्य खूब दिल से कर रहे हैं।

सामाजिक सुधार के कार्य

सेवानिवृति के बाद सूबेदार पन्नाराम मण्डा ने जोधपुर, नागौर, डेगाना, डीडवाना आदि अंचलों में गाँव-गाँव व ढाणी-ढाणी जाकर किसानों को अन्यायकारी व्यवस्था का विरोध करने के लिए जाग्रत किया। इनके साथ निम्न क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे:[3]

इन साथियों के साथ आपने किसानों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों यथा मृत्यु-भोज, अंधविश्वास व अशिक्षा के विरुद्ध पूरे मारवाड़ में प्रचार किया। गाँवों में शिक्षा का प्रचार करना इनका मुख्य ध्येय था। जोधपुर, नागौर और डीडवाना में जाट बोर्डिंग की स्थापना की, बोर्डिंग के लिए चन्दा किया तथा लड़कों को जाट बोर्डिंग में भरती करने हेतु प्रोत्साहित किया। डीडवाना में निरंजनी साधुओं के अखाड़े गाढाधाम में जाट बोर्डिंग डीडवाना की स्थापना कर उसके वर्षों तक अध्यक्ष रहे तथा उसका कुशलता पूर्वक सञ्चालन आपने ही किया। इसमें पढ़कर अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की। राजस्थान के नामी व्यक्तित्व परसराम मदेरणा ने आपकी प्रेरणा से ही शिक्षा ग्रहण करना आरम्भ किया था। नागौर के जाट बोर्डिंग का शुभारम्भ भी श्री मूलचंद जी सिहाग निवासी चेनार के सहयोग से आपने ही किया था।

गैलरी

बाहरी कड़ियाँ

संदर्भ

  1. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.196
  2. Thakur Deshraj:Jat Jan Sewak, 1949, p.196
  3. 'जुल्म की कहानी किसान की जबानी' (2006), लेखक - भीमसिंह आर्य, प्रकाशक - मरुधर प्रकाशन, आर्य टाईप सेंटर- सुजानगढ़ (चूरू), पृ.212

Back to Jat Jan Sewak