Krishan Kumar Bandar

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Krishan Kumar Bandar

Krishan Kumar Bandar (Sepoy) (4.5.1977- 30.5.1999) is a Martyr of Kargil war from Haryana. He martyred on 30 May 1999 in Operation Vijay. He was from village Tarkanwali, tahsil Sirsa, district Sirsa, Haryana. Unit-17 Jat Regiment.

कृष्ण कुमार बांदर का जीवन परिचय

Krishan Kumar Bandar-3.jpg

सिपाही कृष्ण कुमार बांदर

04-05-1977 - 30-05-1999

Mention in Despatches

वीरांगना - श्रीमती संतोष देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध 1999

सिपाही कृष्ण कुमार का जन्म 4 मई 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले की सिरसा तहसील के नाथूसरी चोपटा खंड के तरकांवाली गांव में एक किसान परिवार में चौधरी जय सिंह एवं श्रीमती रामप्यारी देवी के घर में हुआ था। 28 अगस्त 1997 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 27 मई 1998 को उनका विवाह हुआ था। अभी विवाह को लगभग एक साल ही हुआ था कि कारगिल युद्ध शुरू हो गया।

ऑपरेशन विजय में 30 मई 1999 को सिपाही कृष्ण कुमार B कंपनी की 4 नंबर प्लाटून के अग्रणी SCOUT थे और उन्हें मश्कोह घाटी के पॉइंट 4540 को कब्जा करने के लिए रॉकी नॉब तक बंकर उड़ाते हुए जाना था। दुश्मन के स्वचालित हथियारों और तोपखाने के भारी फायर में लक्ष्य पर पहु़ंचते ही उन्होंने प्लाटून कमांडर को दुश्मन के बंकर बताये, जिन्हें 84 mm रॉकेट लॉंचर से उड़ा दिया गया। इस भीषण लड़ाई में घायल होने के उपरांत भी सिपाही कृष्ण कुमार अपने प्लाटून को फायर प्रदान करते रहे और दुबारा आगे बढ़ना आरंभ कर दिया, अंत में उन्हें दूसरी बार मीडियम मशीनगन की गोलियों की बौछार लगी और अपनी चोटों से वह वीरगति को प्राप्त हुए।

भारी बर्फबारी के कारण 45 दिन बाद उनका शव मिला जिसे सेना के जवान तरकांवाली लेकर आए थे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही कृष्ण कुमार के बलिदान पर क्षेत्रवासियों को आज भी गर्व है। परिजनों ने गांव में इनका स्मारक बनवाया है व सिरसा शहर में गोल डिग्गी चौक पर भी इनकी प्रतिमा स्थापित है।

सिपाही कृष्ण कुमार बांदर के बलिदान को देश युगों युगों तक याद रखेगा।

इस लड़ाई में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम...

सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही रणवीर सिंह, मैनपुरा, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा, सीकर, (राजस्थान)

सिपाही गजपाल सिंह, नगला चौधरी, हाथरस, (उत्तर प्रदेश)

सिपाही धर्मवीर सिंह कोयर, मलूपुर, आगरा, (उत्तर प्रदेश)

शहीद को सम्मान

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs