Vinod Kumar Naga

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Vinod Kumar Naga

Vinod Kumar Naga (Lnk) (01.11.1976-30.5.1999) is Martyrs of Kargil war from Rajasthan. He became martyr on 30.5.1999 in Operation Vijay of Kargil War. He was from village Rampura , PO- Nathawatpura, Sikar, Rajasthan. Unit-17 Jat Regiment.

विनोद कुमार नागा का जीवन परिचय

Vinod Kumar Naga-8.jpg

सिपाही विनोद कुमार नागा (जाट)

01 नवंबर, 1976 - 30 मई, 1999

Mention in Despatches

सर्विस नंबर 3187414 X

वीरांगना - श्रीमती सुबिता देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999

सिपाही विनोद कुमार नागा का जन्म 01 नवंबर, 1976 को राजस्थान के सीकर जिले के रामपुरा गांव में रिटा. हवलदार श्री भागीरथ सिंह नागा एंव श्रीमती रूकमा देवी के परिवार में हुआ था।

06 अक्टूबर, 1994 को यह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

ऑपरेशन विजय के दौरान 30 मई, 1999 को सिपाही विनोद कुमार B कंपनी के रॉकेट लॉंचर डिटेचमेंट में थे। उन्होंने कई दुश्मन बंकरों को नष्ट कर दिया और रॉकी नॉब तक कब्जे के लिए बंकर उड़ाते हुए अनुकरणीय साहस दिखाया एवं सटीक फायर किए। इस लड़ाई में उन्हें सिर व गोलियां छाती पर मशीनगन फायर लगा। घायल होने के उपरांत भी वीरगति प्राप्त होने तक वह दुश्मन से लड़ते रहे।

सिपाही विनोद कुमार व अन्य जवानों के शव खराब मौसम के कारण तब नहीं बाद में मिले थे। सिपाही विनोद के पिता 18 जाट रेजिमेंट से हवलदार पद से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। सिपाही विनोद कुमार को अंतिम संस्कार के समय पिता ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया था।

इस लड़ाई में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम...

सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही रणवीर सिंह, मैनपुरा, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली, सिरसा, (हरियाणा)

सिपाही गजपाल सिंह, नगला चौधरी, हाथरस, (उत्तर प्रदेश)

सिपाही धर्मवीर सिंह कोयर, मलूपुर, आगरा, (उत्तर प्रदेश)

शहीद को सम्मान

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs