Gajpal Singh Agre

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Gajpal Singh

Gajpal Singh Agre (Sepoy) is a Martyr of Kargil war from Uttar Pradesh. He became martyr on 30 May 1999 in Operation Vijay. He was from Nagla Chaudhary, PO: Baramai, Sadabad, Hathras, Uttar Pradesh. Unit-17 Jat Regiment.

सिपाही गजपाल सिंह का जीवन परिचय

Gajpal Singh-2.jpg

सिपाही गजपाल सिंह अग्रे (जाट)

10 अक्टूबर, 1977 - 30 मई, 1999

सर्विस नंबर - 3189532 K

Mention in Despatches

वीरांगना - श्रीमती सुनिता देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध 1999

सिपाही गजपाल सिंह का जन्म 10 अक्टूबर, 1977 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील की नौगांव पंचायत के नगला चौधरी गांव में रिटायर्ड सूबेदार रामकिशन व माता श्रीमती फूलवती के परिवार में हूआ था। 15 अगस्त, 1996 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

30 मई, 1999 को हुई मश्कोह घाटी की लड़ाई में सिपाही गजपाल सिंह B कंपनी के 2 नंबर सेक्शन का हिस्सा थे। पॉइंट 4540 पर कब्जे के बाद इन्हे रॉकी नॉब पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ते हुए दुश्मन के बंकर उड़ाने का कार्य दिया गया। दुश्मन की स्वचालित हथियारों की अंधाधुंध फायरिंग व भीषण गोलाबारी से अविचलित सिपाही गजपाल सिंह ने दुश्मन बंकरों की ओर आगे बढ़ना जारी रखा। दुश्मन गोलीबारी से घायल होने के उपरांत भी सिपाही गजपाल सिंह ने अनुकरणीय साहस प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के बंकर पर अकेले ही हमला किया व आमने - सामने की लड़ाई में दो दुश्मन सैनिकों को मार गिराया व वीरगति को प्राप्त हुए।

इस लड़ाई में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम...

सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही रणवीर सिंह, मैनपुरा, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा, सीकर, (राजस्थान)

सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली, सिरसा (हरियाणा)

सिपाही धर्मवीर सिंह कोयर, मलूपुर, आगरा, (उत्तर प्रदेश)

शहीद को सम्मान

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs / The Brave People