Ranvir Singh Barala

From Jatland Wiki
Jump to navigation Jump to search
Ranvir Singh Barala

Ranvir Singh Barala (Sepoy) (07.7.1974 - 30.5.1999) is a Martyr of Kargil war from Rajasthan. He martyred on 30 May 1999 in Operation Vijay. He was from village Mainpura, tahsil Udaipurwati, district Jhunjhunu, Rajasthan. Unit-17 Jat Regiment.

सिपाही रणवीर सिंह का जीवन परिचय

Ranvir Singh Barala Mention in Despatches.jpg

सिपाही रणवीर सिंह बराला (जाट)

07 जुलाई, 1974 - 30 मई, 1999

सर्विस नंबर - 3187320 A

Mention in Dispatch

वीरांगना - श्रीमती मनेश देवी

यूनिट - 17 जाट रेजिमेंट

ऑपरेशन विजय

कारगिल युद्ध 1999

सिपाही रणवीर सिंह का जन्म 07 जुलाई, 1974 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के मैनपुरा गांव में श्री हरिराम बराला एवं श्रीमती झिमकोरी देवी के परिवार में हुआ था।

06 अक्टूबर, 1994 को यह जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली से सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

30 मई, 1999 को द्रास सेक्टर के मश्कोह घाटी के रॉकी नॉब मिशन में 17 जाट की B कंपनी के सिपाही रणवीर सिंह भी शामिल थे। वह सूबेदार हरफूल सिंह के रेडियो ऑपरेटर थे। दुश्मन के बंकरों की ओर बढ़ते हुए उन्होंने देखा कि उनके प्लाटून कमांडर को मीडियम मशीनगन से गोलियों की बौछार मारी जा रही है। अपनी निजी सुरक्षा की पूरी तरह से अवहेलना करते हुए सिपाही रणवीर सिंह ने प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर के साथ संवाद करने में सहायता की व साथ ही दुश्मन के बंकरों को अपने निजी हथियार से उलझाए रखा। ऐसा करते हुए एक दुश्मन स्नाइपर ने उन्हें गोली मार दी। सिपाही रणवीर सिंह ने उन्हें सौंपे गए कार्य को पूरा करने में अपना जीवन लगा दिया व वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद रणवीर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा

सिपाही रणवीर सिंह के बलिदान होने के बाद 14 अगस्त, 1999 को इनके पुत्र अमित का जन्म हुआ था।

इस लड़ाई में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम...

सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास, झुंझुनूं, (राजस्थान)

सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा, सीकर, (राजस्थान)

सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली, सिरसा,(हरियाणा)

सिपाही गजपाल सिंह, नगला चौधरी, हाथरस, (उत्तर प्रदेश)

सिपाही धर्मवीर सिंह कोयर, मलूपुर, आगरा, (उत्तर प्रदेश)

शहीद को सम्मान

शहीद को सम्मान देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा का नाम शहीद रणवीर सिंह के नाम पर रखा गया है.

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

चित्र गैलरी

संदर्भ


Back to The Martyrs