Govardhan Singh Indolia

From Jatland Wiki
(Redirected from Govardhan Singh Kharetawale)
Jump to navigation Jump to search

Govardhan Singh Indolia (born:1899-) (चौधरी गोवर्धनसिंह खरेटावाले) from Bharatpur was a Social worker in Rajasthan. He was born at village Mudiyapura, Bah, district Agra in the family of Thakur Peetam Singh of Indolia Jat Gotra. [1]

जाट जन सेवक

ठाकुर देशराज[2] ने लिखा है ....चौधरी गोवर्धनसिंह खरेटावाले - [पृ.33]: भरतपुर शहर में जमने और अपने मिशन को आगे बढ़ाने में मुझे सबसे अधिक मदद चौधरी गोवर्धनसिंह खरेटावाले से मिली। आपकी फूफी रानी गुमान कौर महाराजा बलवंत सिंह को ब्याही थी। इससे आप राज्य के पुराने रिश्तेदार हैं। आपके पिता चौधरी गोविंद सिंह राज्य में अच्छी सर्विस में थे। आप भी नायाब तहसीलदार रह चुके हैं। वाटराशाही के आप शिकार बने तबसे राज्य सेवा से अलग रहे। आप पर अनेकों मुसीबतें आई हैं। कौम की जितनी सेवा बन पड़ी है बिना किसी के कहे और आकांक्षा के की है। आपके बड़े पुत्र कुँवर इंदर सिंह जी फाइजी सेवा में देहांत हो गए। छोटे कुँवर निहाल सिंह अलवर राज्य की जय फलटन में जमादार हैं। आपका खानदान सरदार खानदान रहा है। ग्वालियर, अलवर आदि में बड़े-बड़े घरों में रिश्तेदारी है। राजा साहब पिछोर के खानदान में आपकी बहन ब्याही गई थी। जिनके सुपुत्र राजाजी ठाकुर निरंजन सिंह हैं।


[पृ.34]: निरंजन सिंह एक योग्य पुरुष हैं। उन्होने राज सेवा में मुंशिफ के पद से प्रवेश किया फिर रेवेन्यू कमिशनर भी रहे। निहायत संजीदा और गंभी व्यक्ति हैं। इस समय आप धौलपुर में प्रांतीय और राष्ट्रीय सर्विस के लिए जिस योग्यता की जरूरत होती है वे आपमें हैं।

आपका जन्म गाँव मुडियापुरा, तहसील बाह, जिला आगरा के इंदोलिया घराने में ठाकुर पीतम सिंह के यहाँ करीब 50 साल पहले हुआ।

जीवन परिचय

गैलरी

References


Back to Jat Jan Sewak